आगरा, मई 27 -- शहर में वायु प्रदूषण रोकने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में लोहामंडी जोन स्थित खेरिया मोड़ के निकट खुले आसमान के नीचे कूड़ा जलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति से 5000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर रामू कुमार को खुले में कूड़ा जलाते हुए पकड़ा। इस दौरान एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई एसएफआई राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में ऐसी गतिविधि न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...