हापुड़, मई 20 -- बुधवार को आगामी ईद उल अजहा (बकरा ईद) पर्व को लेकर थाना धौलाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पिलखुवा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और समाज के जिम्मेदार लोगों ने शामिल रहे। धौलाना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने करते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खुले में कुर्बानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई इस दौरान ...