बरेली, मई 24 -- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ईद-उल-अजहा और नमाज को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लाम का अहम हिस्सा है और यह हजरत इब्राहीम की सुन्नत की याद में की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मालदार मुसलमानों के लिए कुर्बानी जरूरी मानी गई है। शनिवार को मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी खुले या सार्वजनिक स्थानों पर न की जाए। लोगों से कहा गया कि स्लॉटर हाउस या अपने घरों में ही कुर्बानी करें और जानवरों के खून व अवशेषों को गड्ढा खोदकर दफन करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो साझा न करने की भी सलाह दी। यह भी पढ़ें- खुले में कुर्बानी न करें, सड़कों पर नमाज़ से बचें: मौलाना शहाबुद्दीन कहा कि परिवार के युवाओं को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए, त...