रांची, सितम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से दुर्गोत्सव पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार हो रहे पूजा पंडालों में हर स्तर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर पंडाल तक पहुंचने वाले मार्ग की सफाई कराई जाएगी। पेयजल, चलंत शौचालय और रोशनी की व्यवस्था होगी। निगम सभागार में गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने सभी पदाधिकारियों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासक ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं पूजा आयोजकों की सुविधा और सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस लिहाज से निगम की ओर से तैयारी के साथ समय पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, ...