हापुड़, मार्च 9 -- पिलखुवा के गढ़ी इलाके में सोमवार को भीषण हादसा होने से बाल बाल बच गया। एक बाइक पर सवार युवक और उसके दो बच्चे अचानक खुले हुए नाले में समा गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही तीनों को नाले से बाहर निकाल लिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक सवार युवक अपने दो बच्चों को लेकर गढ़ी क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान नाले के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों नाले में जा गिरे। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक चालक और बच्चों को नाले से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद क्षेत्र में खुले नाले को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। नगर पालिका के अध...