बुलंदशहर, मई 27 -- नगर के नाला स्ट्रीट पर नाला कई जगह से खुला हुआ है। जिसमें आए दिन कोई ना कोई बाइक सवार व राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। यह नाला घटनाओं का कारण बना हुआ है। बुधवार को एक बाइक सवार जाल से नाला कवर नहीं होने के कारण बाइक सहित नाले में गिर गया। नाले में गिरने के कारण बाइक सवार को चोट आई और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार व बाइक को नाले से बाहर निकाला। गौरतलब है नाला खुला होने कारण पिछले कुछ महीनों के दौरान इसमें कई वाहन लोग गिर चुके हैं, जिससे लोगों को चोंटे भी लगी हैं। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही खुले नाले को कवर करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...