भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के पास पानी निकासी को बना नाला न ढंके जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग नाले में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। नाला ढंकने की मांग बार-बार की जा रही है, लेकिन संज्ञान में न लिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। जिला मुख्यालय के पास दो वर्ष पूर्व लाखों की लागत से पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कराया गया था। नाला तो बन गया लेकिन ढंकने का प्रबंधन नहीं किया गया है। ऐसे में नाले के पास लगे दुकानों पर जाने वाले लोग आए दिन खुला नाना में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। एसपी कार्यालय के पास सड़क के नीचे चाय-नाश्ता समेत कई दुकानें हैं। ऐसे में दुकानों पर नाश्ता करने पहुंचे लोग खुला नाला के पास ही खड़ा होने को विवश हो रहे हैं। ऐसे में नाले में गिरकर लोग चोटिल हो जा रहे हैं। ...