हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बीते माह कराये गये वृक्षारोपण की फोटोयुक्त आख्या भेजें। पंचायत विभाग गंगा किनारे गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराये। लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक कराये। पर्यावरण विभाग के अधिकारी जिन क्षेत्रों में मिलों आदि माध्यम से गंदा पानी गोमती व अन्य नदियों में जाता है उन्हें चिन्हित करें। गंदा पानी रोकने के लिए सोख्ता आदि की व्यवस्था करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष प्रबन्धन निस्तारण एवं खुले नाली, नालियों को ढंकने के संबंध में नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारी कार्यवाही करें। नियमित जानकारी उपलब्ध करायें। बैठक में मुख्य व...