समस्तीपुर, मार्च 18 -- सरायरंजन। नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड- 15 में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी अनिल दास की पुत्री आनवी कुमारी (1) घर के पास खेलते-खेलते सोखता निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। बता दें कि नगर पंचायत की योजना के तहत 2 मार्च 2026 को उक्त गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसे अब तक खुला ही छोड़ दिया गया था।घटनास्थल दलित बस्ती का क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन कई बच्चे खेलते रहते हैं, जिससे खतरा लगातार बना हुआ था। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाल लिया। समय पर मदद मिलने से बच्ची की जान बच गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.