खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगे रोक, मिलावटखोरों पर हो कार्रवाई : डीएम
औरैया, जून 12 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने निर्देश दिए कि नगर पालिका औरैया क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाले स्ट्रीट फूड वेंडरों और ठेलों पर खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए। खाद्य कारोबारियों को जागरूक करते हुए खाद्य पदार्थों को सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से प्रदर्शित कर विक्रय सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने घी और तेल में मिलावट की आशंका को देखते हुए विशेष निगरानी रखने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.