हापुड़, नवम्बर 28 -- गंगा नगरी में बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी मौत खुले आसमान के नीचे सोने से होना प्रतीत हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह गंगा नगरी में लोग अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गंगा नगरी में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ देख वह दंग रह गए। मृतक का शरीर अकड़ा हुआ था। इसको लेकर वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग की खुले आसमान के नीचे सोने से मौत हो गई है। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग भीख मांगकर अपना गुजर बसर करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रात को जो भी खुले आसमान के नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.