गोड्डा, मई 13 -- महागामा, एक संवाददाता,बुधवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र शेखर आजाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर महागामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।बताया किजानकारी के बीते सोमवार की मध्य रात्रि में केंचुआ चौक के समीप जयसवाल होटल के सामने कुछ युवक कट्टा लहराते हुए होटल मालिक के साथ विवाद कर रहे थे। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह भी पढ़ें- मेहरमा लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया छापेमारी के दौरान तीन संदिग्ध युव...