फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। घने जंगल के बीच चिड़ियों की चहचहाहट और खुली हवा में कसरत करने का सपना अब लोगों के लिए हकीकत बनने जा रहा है। बक्सपुर गौरी में नगर पालिका एक ऐसा ईको-फ्रेंडली पार्क तैयार कर रही है, जहां मियांवाकी पद्धति से बना जंगल शहर के फेफड़ों को नई ताजगी देगा। 19.95 लाख की लागत से होने वाले सघन पौधरोपण के साथ यहां व्यायाम और सैर के लिए विश्वस्तरीय इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन द्वारा 75.60 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इलाके की आबोहवा के अनुसार पौधरोपण होगाकुल पास होने वाले स्टीमेट में से 19.95 लाख रुपये पार्क में मियांवाकी पद्धति से कराए जाने वाले पौधरोपण पर खर्च किया जाएगा। बताते हैं कि इलाके की आबोहवा के अनुसार ही पौधरोपण कराया जाएगा। इसमें चार परत में झाड़ीदार, छोटे, मध्यम व बड़ी प्रजातियों के पौधे ...