पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। मंडी में सरकारी भाव के करीब पहुंची खुली बोली में किसानों की फसल गेहूं का दाम 2501 रुपये तक पहुंच गया। जबकि सरकारी रेट 2585 तय किया गया है। ऐसे में सरकारी खरीद को लेकर अधिकारी अब चिंता में है।मंडी परिषद में किसान गेहूं की ट्रालियां लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार अपनी फसल को आढ़तियों के पास बेच रहे हैं। मौसम भी अब साफ होने से फसल से नमी गायब है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही यह रेट आगे बढ़ता जाएगा। सार्वजनिक बोली में सरकारी केंद्रों के केंद्र प्रभारी नदारत दिख रहे हैं। जबकि मंडी निरीक्षक जहीर अहमद ने बताया कि गेहूं का भाव लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- आढ़त पर खुली बोली में 2501 पहुंचा गेहूं का भाव सार्वजनिक बोली लगा कर पारदशिता से खरीद कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- गेहूं की खुली बोली में आया उछाल, चहक उठे किसान

ह...