लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। सात से आठ साल से एक ही ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला सीडीओ ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित ओपेन बैठक में किया। वरिष्ठता के आधार पर सचिवों को रिक्तियों के आधार पर मनचाहे ब्लाक में तैनाती का विकल्प दिया गया। सचिवों ने जो ब्लाक चुना तुरंत वहां तैनाती का आदेश दिया गया। तबादले की व्यवस्था पारदर्शी होने के कारण तबादले के नाम पर जो सचिवों मनचाहे ब्लाक में तैनाती क नाम पर शोषण भी रुका है। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तीन दिन में नई तैनाती वाले ब्लाक में ज्वाइन करें नहीं तो विभागीय कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- डीपीआरओ ने तीन एडीओ पंचायत के कार्य क्षेत्र बदले तबादले की प्रक्रिया सात से आठ साल से एक ही ब्लाक में तैनात सचिवों के तबादला के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने ...