गाजीपुर, जनवरी 7 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के ग्राम सभा सराय मुबारक में मंगलवार ग्राम पंचायत सचिवालय के परिसर में निलंबित चल रही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के स्थान पर नए दुकानदार का चयन के लिए खुली बैठक हुई। इसमें तीन आवेदनकर्ता रहे। इनके पत्रों की जांच के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित समिति ने संख्या बल के हिसाब से चुनाव प्रक्रिया पूरी करायी। जिसमें शशीकांत पाठक को दुकान आवंटित किया गया। इसमें खुली बैठक में एक दावेदार घनश्याम उपाध्याय ने दावेदारी वापस ले लिया। जिसमें खुली बैठक मे दो दावेदारों में शशीकांत पाठक को 414 लोगों का समर्थन मिला, वहीं राघवेन्द्र तिवारी को 406 लोगों ने समर्थन किया। मौजूद अधिकारियों ने शशीकांत पाठक को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित किया। तीन माह पहले राशन की दुकान में अनियमितता में मिलने पर नि...