खुली बैठक में पढ़ी गई लाभार्थियों की सूची
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- कुंडा, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को बाबागंज के गोगहर के उतरार ग्राम पंचायत में खुली बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2024 की प्रतीक्षा सूची के आधार पर तैयार लाभार्थियों की सूची दिखाई। ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार ने लाभार्थियों का नाम पढ़कर सुनाया। बैठक में ग्राम प्रधान प्रशासक हंसराज देवी, विनोद यादव, रोजगार सेवक रजनीश कुमार, बीडीसी शिव बहादुर, केशलाल मौर्य, सदानंद मौर्य, अतीश शुक्ला, प्रेम नारायण गौतम, राम आसरे गौतम, संदीप यादव, विकास सरोज, रवि सरोज, राज सरोज, सूरज सरोज, पुष्पा यादव, गीता सरोज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.