चम्पावत, जनवरी 6 -- लोहाघाट। खुतेली ग्राम पंचायत में खुली बैठक हुई। इस दौरान कई प्रस्ताव पास किए गए। प्रधान प्रकाश माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जन्म-म़ृत्यु, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड आदि पर चर्चा की। पेंशन पात्रों का चयन करने के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा, ग्राम पंचायत अधिकारी गोविंद रावत, ग्राम विकास अधिकारी अनूप कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...