चम्पावत, जनवरी 9 -- लोहाघाट। बाराकोट के नौमाना में ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए। प्रधान संजय जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, रेलिंग निर्माण, सार्वजनिक स्थल सौंदर्यीकरण, पेयजल योजना मरम्मत आदि के प्रस्ताव पास किए गए। दिव्यांग, विधवावस्था, वृद्धावस्था पेंशन पात्रों का चयन किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पांडेय ने सरकारी योजना की जानकारी दी। बैठक में जितेंद्र कर्नाटक, उमेश जोशी, भुवन जोशी, उमेश जोशी, भैरव जोशी, प्रयाग जोशी, हीराबल्लभ तिवारी, मनोरथ जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.