औरंगाबाद, फरवरी 7 -- शहर के सत्येंद्र नगर वार्ड नंबर 3 में सड़क किनारे खुली नाली लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। मोहल्ले के निवासियों और राहगीरों को इससे लगातार परेशानी हो रही है। खुले नाले में जानवरों और छोटे बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार महीनों पहले मरम्मत और नाली सफाई के नाम पर ढक्कन हटाया गया था, लेकिन अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही सफाई कराई गई। पहले जो नालियां ढकी हुई थीं, उन्हें और अधिक खुला छोड़ दिया गया है, जिससे यह इलाका बच्चों और पशुओं के लिए डेंजर जोन बन गया है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से ब्लॉक कॉलोनी होते हुए पुरानी जीटी रोड से जुड़ता है, जिस कारण यहां आवागमन अधिक रहता है और वाहनों के असंतुलित होकर नाली में गिरने का खतरा भी बना रहता है। खुली नाली से द...