अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। पति से तलाक के बाद बेसहारा महिला को युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ शादी कर ली। बाद में देहरादून जाकर रहना शुरू कर दिया। विवाहिता को जब पति की पहली शादी की जानकारी हुई तो उसने एतराज किया। आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट की व बेटे को छीनते हुए धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली महिला की पहली शादी मुरादाबाद निवासी युवक संग हुई थी। इसके बाद घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच तलाक हो गया था। लिहाजा महिला ने एक स्कूल में आया की नौकरी शुरू कर दी। यहां पर उसकी मुलाकात मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी दीपक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.