आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रोडवेज क्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे खुला नाला दुर्घटना को दावत दे रहा है। पटिया न होने से कूड़ा-कचड़ा से नाला पट जाने से चोक हो गया। वहीं कई जगहों पर नाला के क्षतिग्रस्त हो जाने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि नपा प्रशासन इससे बेखबर है। रोडवेज से बवाली मोड़ के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ नगर पालिका की ओर से जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया है। निर्माण के बाद नाला को ढकने के लिए पटिया नहीं लगाया गया। बगैर पटिया के ही नाला को खुला छोड़ दिया गया। नाला पार करने से हो रही परेशानी के चलते अधिकतर लोगों ने अपने बजट से मकान और प्रतिष्ठानों के सामने नाले पर पटिया रखवा कर ढक दिया है। जबकि आधे से अधिक नाला खुले हालत ...