खुला डीजल देने पर रोक से किसानों की बढ़ी परेशानी
चतरा, जून 16 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा जिले में खुले डीजल की बिक्री पर सख्ती बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल पंप संचालक अब सामान्य गैलन, बोतल या प्लास्टिक जर्किन में डीजल देने से इंकार कर रहे हैं। इससे खेतों में सिंचाई, ट्रैक्टर संचालन और अन्य कृषि कार्यों में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार तेल कंपनियों और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अब केवल पेसो (पेसो) अप्रूव्ड कंटेनर अथवा निर्धारित मानक वाले लोहे के जर्किन में ही डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि जिले में ऐसे स्वीकृत जार आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- खुला डीजल के लिए पेसो अप्रूव्ड जार अनिवार्य करने से अन्नदाता परेशान इस संबंध में पंप संचालक जीतेंद्र जैन ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.