हरदोई, जनवरी 28 -- अहिरोरी। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले को करीब पांच महीने बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के दिन जांच टीम गठन और शीघ्र खुलासे के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। मगर अब तक न तो हत्यारों की पहचान हो सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी। हांस बरौली गांव के पास संपर्क मार्ग किनारे नाले में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताते हुए जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया था। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि मामला इतना स्पष्ट था, तो पांच माह बाद भी पुलिस खाली हाथ खाली है। न तो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच का कोई ठोस परिणाम सामने आया और न ही संदिग्धों से पूछताछ को लेकर कोई स्पष्...