कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के उसरैना (थुलगुला) गांव में शनिवार दोपहर हुई सोनाली की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। दावा किया गया है कि ससुरालियों के उत्पीड़न से आजिज आकर उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की। इसके पहले भाई आदित्य को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था कि बेटी का ख्याल रखना। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव की 20 वर्षीय सोनाली शर्मा की शादी सैनी के उसरैना गांव के निशांत शर्मा उर्फ अमन कुमार के साथ हुई थी। अमन कुमार अपने पिता लल्लन शर्मा के साथ पंजाब के लुधियाना में काम करता है। इन दिनों वह पिता के साथ लुधियाना में ही था। सोनाली शनिवार दोपहर अपने तीन माह की बेटी के साथ बेसमेंट में चारपाई पर सो ...