मेरठ, अप्रैल 11 -- रोहटा क्षेत्र के पूठखास पुलिस चौकी के सामने बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले गांव डूंगर निवासी आनंद गुर्जर की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आनंद की मौत अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई थी। वह लीवर की बीमारी से भी ग्रस्त था। गुरुवार शाम आनंद गुर्जर निवासी डूंगर का शव पूठखास पुलिस चौकी के सामने स्थित बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था, शव के पास शराब के खाली पाउच भी पुलिस को पड़े मिले थे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने जहर देने समेत अन्य आरोप लगाए थे। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के ...