खुलासा : लड़कों से बात और दोस्ती करने पर किशोरी की हत्या, मामा गिरफ्तार
मेरठ, मई 30 -- लोहियानगर क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में शनिवार सुबह मिली 17 वर्षीय किशोरी सानिया की हत्या का पुलिस ने चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मोबाइल पर लड़कों से बातचीत और दोस्ती से नाराज किशोरी के मामा ने उसके सौतेले भाई के साथ मिलकर सानिया की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को नरहाड़ा गांव के जंगल स्थित आम के बाग में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौतेले भाई शोएब की तलाश की जा रही है। बता दें कि शनिवार सुबह करीब छह बजे पीआरवी को सूचना मिली कि नरहाड़ा गांव के जंगल में आम के बाग के भीतर किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के भीतर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.