बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- अहमदगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में बीते दिन लापता हुए युवक अनमोल की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। अनमोल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही तीन करीबी दोस्तों ने मिलकर की थी। पुलिस की मानें तो दोस्त की बहन और ममेरी बहन से संबंध बनाने के दबाव के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, मृतक का मोबाइल और घटना के वक्त पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि गांव छोटाबांस अकबरबास कनैनी निवासी रानी देवी ने 1 अप्रैल को अपने पुत्र अनमोल के 29 मार्च की शाम से लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। बीते दिन 2 अप्रैल को गांव के बाहर एक कुएं से अनमोल का शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.