दुमका, मई 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी एवं दोन्दिया के बीच स्थित डंगाल से पिछले 7 अप्रैल को डीजे संचालक के बरामद शव की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में युवक की प्रेमिका के साथ महिला के पति व दो अन्य को गिरफ्तार किया है। हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। इसकी खुलासा करते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरणाकुंडी निवासी दिनेश कुमार राय का प्रेम प्रसंग लंबे समय से रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी बनासारी देवी के साथ चल रहा था। यह भी पढ़ें- डीजे संचालक के हत्या के आरोपी गिरफ्तार दोनों शादीसुदा होने के बावजूद एक दूसरे से लंबे समय तक फोन पर बात करते रहते थे। इस बात की जानकारी बनासारी देवी के पति देवा गृही को हो गया था। ...