बुलंदशहर, मार्च 6 -- ककोड़ रोड पर होली के दिन पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी के पिता को मृतक ने विवाद के दौरान गाली दे दी थी। इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्याकांड को चार लोगों ने अंजाम दिया और अन्य के शामिल होने की पुलिस आशंका जता रही है। बुधवार की सुबह ककोड रोड पर गांव जोली से पूजा कर लौट रहे गुर्जर कॉलोनी निवासी अनिल मावी की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने परशुराम चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया था। पुलिस के आल...