बुलंदशहर, जून 24 -- कारोबारी एवं गैंगस्टर रोहताश राणा हत्याकांड मामले में पुलिस की पूछताछ में हत्या का चौकाने वाला कारण सामने आया है। दरअसल रोहताश राणा ने 19 जनवरी 2025 को पुष्पेंद्र के पिता बलवीर सिंह की रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार हत्या में जेल गए रोहताश को करीब 6 महीने में जमानत मिल गई थी। पिता बलवीर सिंह के हत्यारे रोहताश को कोर्ट से जमानत मिलने से पुष्पेंद्र और चाचा का बेटा विपिन नाराज थे। दोनों को लगा कि उन्हें पिता की हत्या का न्याय नहीं मिला है। इससे आहत होकर पुष्पेंद्र और विपिन ने रोहताश की हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद पुष्पेंद्र और विपिन ने मंगलवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर रोहतास की हत्या कर दी। पुलिस ने रोहताश राणा हत्याकांड के दोनों आरोपियों पुष्पेंद्र और विपिन निवासी गांव पारपा थाना कप...