खुलासाः पिता के तमंचे से ही लगी थी बालिका के पैर में गोली
बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में ईद मिलकर लौट रहे परिवार पर कथित फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि छह वर्षीय बालिका को लगी गोली किसी अज्ञात हमलावर की नहीं, बल्कि उसके पिता के तमंचे से चली थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। शहर कोतवाली के गांव नरूल्लापुर हफीज निवासी शौकीन अपनी पत्नी, तीन वर्षीय बेटे और छह वर्षीय पुत्री राहत के साथ शनिवार को गांव बादशाहपुर में रिश्तेदारी में ईद मिलने गया था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से लौटने के दौरान गांव के समीप रास्ते में अचानक गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईख के खेत से उन पर गोली चलाई थी, जो बाइक पर बैठी बालिका राहत के पैर में गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.