बिजनौर, अप्रैल 14 -- बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह पूर्व किराना व्यापारी के आवास पर हुई चर्चित चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, कार, बाइक और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 13 मार्च को यशोदा कुंज कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 5 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे को टीम लगाई थी।एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने 12 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए बैराज रोड से तीन आरोपी वसीम अकरम उर्फ चपटा पुत्र नसीम निवासी सराव...