नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Samsung स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने नए One UI 9 इंटरफेस को Android 17 के साथ रोलआउट करने वाली है। अब एक नई रिपोर्ट में संभावित रोलआउट टाइमलाइन और उन Galaxy स्मार्टफोन्स की जानकारी सामने आई है, जिन्हें यह बड़ा अपडेट मिल सकता है। One UI 9 की शुरुआत सबसे पहले आने वाली Galaxy S26 Series से हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे Galaxy S, Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip, Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन्स तक यह अपडेट पहुंच सकता है। नए One UI 9 के साथ यूजर्स को Android 17 के कई नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, AI आधारित टूल्स, स्मूद एनिमेशन और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन मिलने की उम्मीद है। अगर आप Samsung Galaxy स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और जानना चाहते है...