अररिया, मई 8 -- अररिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित परिवहन विभाग की बैठक में कार्यों के निष्पादन, राजस्व संग्रहण, लंबित चालानों की स्थिति एवं शनिवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के प्रति गंभीर हों। उन्होंने तत्परता के साथ इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में लिए जाने वाले मामलों से संबंधित सभी वाहन स्वामियों को पूर्व से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- तीन महीने पुराने ई-चालान पर बड़ी राहत, जुर्माने पर 50 फीसदी छूटसमीक्षा बैठक समीक्षा बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.