बिजनौर, मार्च 17 -- कोतवाली देहात। 12 मार्च को ग्राम सराय के पास सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध असलहा और अन्य सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मंगोलपुरा निवासी अमीनुद्दीन की कोतवाली देहात क्षेत्र में 'लकी ज्वेलर्स' के नाम से सर्राफा की दुकान है। 12 मार्च को वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी ग्राम सराय के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में आसिफ पुत्र फखरुद्दीन निवासी ग्राम कंभोर थाना कोतवाली शहर, जावेद ...