मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि- गौरव मिश्रा। सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर से लापता जीएनएम छात्रा स्नेहा कुमारी मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिए गए पूर्णिया के मेडिसीटी न्यूरो हॉस्पिटल के ओटी इंचार्ज नीरज कुमार यादव ने पुलिसिया पूछताछ और साक्ष्यों के घेरे में आने के बाद चौंकाने वाली कहानी बयां की है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, स्नेहा की मौत हो चुकी है और आरोपी ने बिना किसी को सूचना दिए पूर्णिया के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। अंतर्जातीय प्रेम और शादी का विरोध बना काल: जानकारी के अनुसार, स्नेहा और नीरज दोनों अलग-अलग जाति के थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। नीरज के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और दो-तीन महीने में उसकी शादी कहीं और करने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.