नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Jio Platform IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स इस महीने के तीसरे हफ्ते में अपना मोस्ट अवेटेड आईपीओ ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की आईपीओ से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 19 अक्टूबर को खुलने की संभावना है और शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है। हालांकि, इन तारीखों पर बाजार की स्थिति का असर पड़ सकता है। इससे पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कंपनी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में अभी से ही Rs.125 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इधर पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, कंपनी की अनुमानित वैल्यू करीब 143 से 146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। सूत्रों के अनुसा...