नई दिल्ली, जून 22 -- एक और आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ मंगलवार 23 जून से खुल रहा है और यह 25 जून तक ओपन रहेगा। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर बंपर प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स के शेयर फिलहाल 43 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है। 138 रुपये शेयर का दाम, 60 रुपये पहुंच गया है GMPIPO में अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) के शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 60 रुपये जा पहुंचा है। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 198 रुपये के करीब बाजार में ल...