गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद। 27 दिन बाद मंगलवार से खोले गए जिले के परिषदीय स्कूल फिर से बंद कर दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण उत्तर प्रदेश के परिषदीय (बेसिक शिक्षा) स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ाकर 24 जून 2026 तक कर दिया गया है। नया आदेश जारी होने के अनुसार, अब सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय 20 मई से 24 जून तक बंद रहेंगे और कक्षाएं 25 जून 2026 से दोबारा शुरू होंगी। यह भी पढ़ें- यूपी में प्राइमरी स्कूल 24 जून तक बंद, समर वेकेशन का नया आदेश जारी, अब कब से कब तक रहेगी छुट्टी? इसी क्रम में जिले के सभी 446 स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। बता दें कि जिले के स्कूलों में 2...