लखनऊ, अप्रैल 19 -- बशीरतगंज के खुर्शीदबाग कॉलोनी में रविवार शाम सात बजे ट्रांसफार्मर की एबीसी में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने यूपीआईएल उपकेंद्र पर फोन कर बिजली बंद कराई। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली वहीं चौपटिया में शाम सात बजे 630 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे रात ...