रुद्रपुर, जुलाई 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड भूमिहीन खेतिहर मजदूर बहुधंधी समिति के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों भूमिहीनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर खुर्पिया फार्म की सीलिंग भूमि पर पात्र भूमिहीनों को कृषि एवं आवासीय पट्टा जारी करने तथा भूमिहीन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। समिति की अध्यक्ष वंदना कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2002 से समिति भूमिहीनों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि एसडीएम स्तर पर समिति पदाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित कर भूमिहीन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिए गए थे, लेकिन आज तक उन पर कोई निर्णय नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Ramnagar New...