नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल। बीते दिनों हुई बारिश के बावजूद खुर्पाताल के समीपवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। शुक्रवार देर शाम खुर्पाताल से सटे जंगल में अचानक आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते फैलने लगी। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि आग बुझाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। साथ ही जंगल में आग लगाने वालों की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...