बुलंदशहर, मई 22 -- अवैध निर्माण और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बीडीए ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण के सचल दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में खुर्जा विकास क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए करीब 68 बीघा जमीन और दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें दीपक चौधरी द्वारा खुर्जा बाईपास एनएच-91 पर लगभग 15 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा भीमसैन शर्मा द्वारा ग्राम वाजिदपुर में करीब 10 बीघा, सिद्धार्थ गौड़ द्वारा खुर्जा बाईपास पर करीब दो हजार वर्ग मीटर में अवैध निर्माण, बबला द्वारा एनएच-34 ग्राम वाजिदपुर खु...