बुलंदशहर, अगस्त 9 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से प्रारंभ हुई कलश वंदन यात्रा के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हीरापुर नगला जगत पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान रंजना सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, मानवता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- संत रविदास जयंती पर निकाली गई कलशयात्रा उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा महज धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि संत रविदास जी महाराज के महा...