बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने खुर्जा नगर में शनिवार की रात हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे सभी 8 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बीते दिन एसएसपी ने सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की आठ टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इनाम बढ़ने के बाद अब प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फरार आरोपियों की तलाश होगी​गौरतलब है कि ​25/26 अप्रैल की रात खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या और साजिश शामिल हैं, के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- खुर्जा ट्रिपल मर्डर: खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड एफआईआर में 10 आरोपी नामजद ...