खुर्जा ट्रिपल मर्डर: खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- खुर्जा नगर में शनिवार रात हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में एसएसपी ने खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरती जा रही थी। इसके साथ ही घटना से पहले खुफिया तंत्र की विफलता भी सामने आई है। गौरतलब है कि खुर्जा नगर क्षेत्र में एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार रात तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। डीआईजी और एडीजी मेरठ जोन ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि एक आरोपी जांच में प्रकाश में आया। इनमें से पुलिस अभी तक केवल 3 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.