बुलंदशहर, मई 29 -- क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर बिजली का नंबर 4 के निकट निवासी शिवम कुमार जादौन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। ट्रेनिंग पूर्ण कर खुर्जा वापस आने पर शिवम कुमार जादौन का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी 23 वर्षीय शिवम कुमार जादौन ने बताया कि वह मूलरूप से गांव शिकारपुर क्षेत्र के गांव रामबास पंचगाई के रहने वाले हैं। उनके पिता अजय कुमार भारतीय सेना से वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए हैं। अपने पिता को देश सेवा करते देखकर ही उन्हें वर्दी से प्रेम हुआ। बचपन से ही उन्होंने भी सशस्त्र बलों में जाने का संकल्प ले लिया था। यह भी पढ़ें- खुर्जा का लाल भारतीय नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट, किया स्वागत प्राथमिक शिक्षा के बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई ग्रेटर नोएडा के डायमंड ड्रिल स्कूल से पूरी की। इस...