कटिहार, मार्च 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता खुरियाल टोला मुख्य सड़क से बहियार होते हुए खरसौता गांव को जोड़ने वाली मुख्य कच्ची सड़क जर्जर तथा गड्ढे में तब्दील हो गई है। सुखाड़ के समय लोग उक्त सड़क होकर आवागमन तो कर लेते हैं परंतु बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढे में जल जमाव तथा कीचड़ रहने से साल के छह महीने उक्त सड़क पर आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त सड़क को मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री संपर्क योजना के तहत निर्माण कराए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को लगातार किए जाने के बाद भी आज तक उक्त सड़क का निर्माण कराए जाने के क्षेत्र में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया गया है। आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र में अभी भी कच्ची सड़क में बने सैकड़ो गड्ढे होकर आवागमन करने को लोग विवश है। हालांकि चु...