मऊ, मई 24 -- मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, टक्कर के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। मुहम्मदाबाद गोहना की ओर से बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर आ रहा था। खुरहट बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक कट से चालक ने वाहन को दूसरी लेन में मोड़ने का प्रयास किया। उसी समय मऊ की दिशा से आ रहा एक खाली ट्रेलर भी तेज गति में था। बालू लदे ट्रेलर के अचानक सामने आ जाने से दूसरे ट्रेलर के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहन सीधे टकरा गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षति...